कसरावद: संत सियाराम बाबा की तबीयत में सुधार, अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, आश्रम पहुंचे, मुख्यमंत्री ने भी जाना कुशलक्षेम
कसरावाद तहसील में नर्मदा किनारे भट्टयान बुजुर्ग आश्रम के संत सियाराम बाबा के स्वास्थ्य में गिरावट के बाद 2 दिन पहले उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। आज मंगलवार को सुबह उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इधर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी मंगलवार की देर शाम भट्टयान आश्रम के संत सियाराम बाबा के स्वास्थ्य की जानकारी ली है और कुशलक्षेम जानी।