सारठ: पुराना नगड़ो में वज्रपात से किसान की मौत, MLA चुन्ना सिंह व पूर्व MLA रणधीर सिंह ने परिजनों को ढाढस बंधाया
Sarath, Deoghar | Jul 30, 2026 MLA चुन्ना सिंह व पूर्व MLA रणधीर सिंह ने गुरुवार रात 11 बजे पुराना नगड़ो के किसान पवन महतो की मौत पर परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाया व संवेदनाएं व्यक्त की। नेता द्वय ने प्रावधान के तहत मुआवजे का भुगतान का भरोसा दिया। मृतक के भाई ने बताया कि मृतक परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। ऐसे में दोनों नेताओं ने शोकाकुल परिजनों को हर संभव सहयोग करने का भी भरोसा दिया है।