सिराथू: मधवा मई गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, एक भैंस झुलसी व सामान जला
सिराथू तहसील क्षेत्र के मधवा मई गांव में शनिवार की दोपहर एक घर में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई है।छप्पर नुमा एक खपरैल के नीचे कुछ मवेशी बंधे हुए थे।जिसमें एक भैंस झुलस गई है।आग में कुछ सामान भी जल गया है।बाद में पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने पानी का छिड़काव किया है।नासिर पुत्र साकिर के घर में यह घटना हुई है घटना के समय पीड़ित घर में नहीं था।