सिराथू: केसरिया प्राइमरी स्कूल में मिड डे मील बनाते समय सिलेंडर के लीकेज पाइप में लगी आग, महिला झुलसी
सिराथू तहसील के अंतर्गत आने वाले केसरिया प्राइमरी स्कूल मे शनिवार मिड डे मील बनने के दौरान हादसा हो गया है।गैस सिलेंडर के लीकेज पाइप में आग लग गई और स्कूल में हड़कंप मच गया।इस घटना में खाना बनाने वाली एक महिला झुलस गई है।महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।स्कूल में मौजूद स्टाफ ने फौरन आग पर काबू पा लिया।सूचना पर फायर ब्रिगेड टीम सैनी मौके पर पहुंची है।