सिराथू: कनवार के पास सीमेंट लदी ट्रक खंभे से टकराई, सड़क किनारे पलटी, छह लोग घायल, दो को जिला अस्पताल रेफर किया गया
सैनी थाना क्षेत्र के कनवार गाँव के पास शनिवार एक सीमेंट लदी हुई ट्रक खम्बे से टकरा गई और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।घटना में 6 लोग घायल हुए हैं।सिराथू सरकारी अस्पताल से दो लोगों को जिला अस्पताल इलाज के लिए रेफर किया गया।धर्मसिंह, मंजीत, सज्जन, मुनीम,अरविंद और नीतीश घायल हुए हैं।फतेहपुर के खखरेरू से सीमेंट कौशाम्बी के अझुवा लाई जा रही थी।