सिराथू: लोहंदा गाँव में हाई टेंशन तार की चिंगारी से गेहूं के खेत में लगी आग
सिराथू तहसील क्षेत्र के लोहंदा में गेहूं के खेत में आग लग गई है। घटना में लगभग एक बीघा गेहूं जल गया है आग लगने का कारण वहां से गुजरे हुए हाई टेंशन तार से निकली हुई चिंगारी बताई जा रही है। दो लोगों के खेत में 10-10 बिस्वा गेहूं की फसल जल गई है।गांव के लोगों ने बढ़ती हुई आग पर काबू पा लिया है। सिराथू तहसील के कर्मचारी हुए नुकसान का आकलन करने पहुंचे हैं।