सिराथू: सिराथू तहसील के मंदिर में अधिवक्ताओं ने प्रेमी जोड़े की शादी करवाई, हिन्दू रीति-रिवाज के साथ मंत्र पढ़ा
शनिवार एक प्रेमी जोड़ा सिराथू तहसील पहुंचा था इनके साथ उनके परिजन भी मौजूद थे।यह लोग शादी की फिराक में थे। अधिवक्ताओं को जब जानकारी हुई तो प्रेमी जोड़े को मंदिर में बुलाकर हिंदू रीति रिवाज के साथ-साथ फेरे लगवाएं।कुछ अधिवक्ताओं ने विवाह मंत्र भी पढ़े हैं।इस गरीब जोड़े की शादी अधिवक्ताओं ने निशुल्क करवाई है।अधिवक्ताओं ने उस जोड़े को एक रिश्ते में बदला दिया है।