फिरोज़ाबाद: मेडिकल कॉलेज के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीज का मोबाइल हुआ चोरी
जनपद एटा के थाना सकीट क्षेत्र कुंजपुर निवासी केशव बाइक गिरने से घायल हो गया, उसे सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां गुरुवार सुबह 6 बजकर 45 मिनट करीबन पर पास में ही केशव का चार्जिंग पर लगा मोबाइल चोरी हो गया। जिसकी जानकारी उसके परिजन मुकेश ने मीडिया को दी। चर्चा रही ट्रॉमा सेंटर के अंदर ही चौकी है इसके बावजूद मोबाइल चोरी हो गया।