बिंदकी: जैती खेड़ा गांव में आवारा से बचाव के लिए खेत किनारे लगाए गए बिजली के तार के करंट में महिला चिपकी, सीएचसी में भर्ती
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के जैती खेड़ा गांव में सोमवार की सुबह लगभग 7:00 बजे खेत किनारे लगाए गए बिजली के तार के करंट में महिला संगीता देवी उम्र 50 वर्ष पत्नी स्वर्गीय रामखेलावन चपेट में आ गई। महिला को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। हालांकि काफी देर चले उपचार के बाद सुधार हुआ तो परिजन वापस घर ले गए।