औरैया: मिर्गी का दौरा पड़ने से नारायणपुर के नाले में गिरा युवक, इलाज के दौरान हुई मौत, नगर पालिका अध्यक्ष ने परिजनों को दिया सहारा
कोतवाली क्षेत्र के दिबियापुर रोड स्थित नारायपुर मोहल्ले में बुधवार दोपहर एक हृदयविदारक हादसा हो गया। 18 वर्षीय अभिषेक पुत्र सुरेश गिहार को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया, जिससे वह सड़क किनारे बने नाले में जा गिरा। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को तत्काल नाले से बाहर निकाला। आनन-फानन में अभिषेक को इलाज के लिए