बाराबंकी में 1 अक्टूबर से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, DM ने दिए 12 विभागों को निर्देश
बाराबंकी में संचारी रोगों और दिमागी बुखार पर नियंत्रण के लिए 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 12 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर आज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अंतरविभागीय बैठक हुई।
बैठक में बताया गया कि ये मुख्यमंत्री का अति महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है, जिसमें 12 विभाग मिलकर काम करेंगे और स्वास्थ्य विभाग नोडल विभाग रहेगा।
आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, टीबी, कुष्ठ, फाइलेरिया के मरीजों और कुपोषित बच्चों की लिस्ट बनाएंगी, मच्छरों के प्रजनन स्रोत खत्म कराएंगी और 15 साल से कम उम्र के बच्चों के घरों पर स्टीकर लगाएंगी।
पंचायती राज और नगर विकास विभाग नालियों की सफाई, लार्वा साइड का छिड़काव, झाड़ियों की कटाई और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराएंगे। शिक्षा विभाग स्कूलों में प्रार्थना सभा में बच्चों को जागरूक करेगा।
1 अक्टूबर को आशा बहुओं और सफाई कर्मचारियों द्वारा बैनर-पोस्टर, फॉगिंग मशीन से लैस वाहनों के साथ जागरूकता रैली निकाली जाएगी, जो नगर पालिका परिसर में गोष्ठी के रूप में समाप्त होगी।
DM ने सभी विभागों को शासन के निर्देशों का 100% पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
#Barabanki #viralpost