सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव में 9 वर्षीय नितिन यादव का क्षत-विक्षत शव जंगल में मिला। शुक्रवार को जिला अस्पताल में तीन डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। रात को आई प्रारंभिक रिपोर्ट में जंगली जानवर के हमले के संकेत मिले हैं, हालांकि मौत की वास्तविक वजह जानने के लिए फोरेंसिक जांच आवश्यक बताई गई है।