मिर्ज़ापुर: जिगना थाना क्षेत्र के झिलवर बिजर गांव के सामने स्कूली वैन का रेडिएटर फटने से दो बच्चे झुलसे, इलाज जारी
शनिवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे बिजर गांव के सामने खटारा स्कूली वैन का रेडिएटर फटने से दो बच्चे झुलस गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूली वैन को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया परिवार वालों ने जिगना के पास हिमांशु अस्पताल में बच्चों को भर्ती कराया। नीबी गहरवार गांव निवासी 4 वर्षीय ओमप्रकाश सिंह। व आदमपुर गांव निवासी 5 वर्षीय कृषक यादव झूलसे हुए हैं।