गायघाट: गायघाट थाना परिसर में शारदीय नवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक का किया गया आयोजन
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना परिसर में सोमवार की दोपहर में शांति समिती की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से आगामी दुर्गापूजा को लेकर जन प्रतिनिधियों से थाना अध्यक्ष उमाकांत सिंह ने जानकारी ली। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कुल 32 जगहों पर पूजा पंडाल लगाया जाएगा। प्रत्येक दो पंडालों पर एक पुलिस पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है।