गायघाट: साठा गांव में बागमती नदी का सुरक्षा बांध टूटा, पानी की रफ्तार देख कई गांवों में मचा हड़कंप
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के जमालपुर कोदई पंचायत के साठा गांव में बागमती नदी की सुरक्षा बांध टूट गई। घटना सोमवार अहले सुबह चार बजे की बताई जा रही है। इसके बाद करीब एक दर्जन गांव में हरकंप मच गया। बांध टूटने से साठा गांव के करीब डेढ़ सौ परिवार चारों तरफ़ से घिर गए हैं। इन परिवारों का आवाजाही पूरी तरह बंद हो गया है।