लोहरदगा: चुन्नीलाल स्कूल में सेवा भारती का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 48 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई
लोहरदगा के चुन्नीलाल स्कूल परिसर में सेवा भारती द्वारा 202वें सप्ताह का निशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। रविवार सुबह 7:30 बजे आयोजित इस शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, दंत चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार, सचिव संजय चौधरी एवं समाजसेवी मुकेश गुप्ता ने भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया।