अंबाह: ठेकेदार के सीसी कैमरा सुधार कार्य में नगर पालिका की हाइड्रा का उपयोग, पार्षद जय राजोरिया ने उठाए सवाल
Ambah, Morena | Sep 25, 2026 अंबाह। शहर में सीसी कैमरों की रिपेयरिंग का ठेका निजी ठेकेदार को मिलने के बावजूद नगर पालिका की हाइड्रा से काम कराए जाने पर पार्षद जयराज राजौरिया ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई जगह स्ट्रीट लाइटें खराब हैं, फिर भी हाइड्रा ठेकेदार के कार्य में लगाई जा रही है। उन्होंने जांच की मांग की।