कौंच: नदीगांव में भारतीय किसान यूनियन की बैठक, बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर उठाईं विभिन्न समस्याएं, तत्काल सर्वे की मांग की
Konch, Jalaun | Jul 10, 2026 शुक्रवार सुबह 10 बजे भारतीय किसान यूनियन ने नदीगांव विकासखंड कार्यालय में बैठक कर किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। इसके बाद खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर डांग खजुरी निवासी रामकुमारी के बारिश में ढहे कच्चे मकान का सर्वे कर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। साथ ही बरहा और डांग खजुरी में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण की मांग की है।