फुल्लीडूमर: अंगराजोर गांव में परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन, चौपाल में दर्जनों महिलाएं हुई शामिल
भीतिया पंचायत के अंगराजोर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर परिवार नियोजन पखवाड़ा को लेकर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें बीसीएम रोहित कुमार, जीएनएम, एएनएम, आशा फैसिलिटेटर, आंगनबाड़ी सेविका, जीविका के अलावा जिला से आये एबीसी पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीडर मयुक कुमार एवं प्रीति यादव ने परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों एवं इसके लाभ की विस्तृत जानकारी दी।