फुल्लीडूमर: धावावरण गांव में मवेशी द्वारा फसल चराने के विवाद में जमकर मारपीट में 4 लोग जख्मी, नाजुक स्थिति में चारो भागलपुर रेफर
धावावरन गांव में मवेशी द्वारा फसल चरा देने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें 4 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। जख्मी एक पक्ष के रीना देवी, गीतांजलि देवी, रामानंद यादव एवं सिंकु कुमार को गंभीर स्थिति में फुल्लीडुमर अस्पताल से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद चारो को नाजुक स्थिति में भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज चल रहा है।