फुल्लीडूमर: फुल्लीडुमर एवं खेसर थाने में भूमि विवाद के निपटारे को लेकर आयोजित जनता दरबार में एक मामले का किया गया निष्पादन
फुल्लीडुमर एवं खेसर थाने पर भूमि विवाद निपटारे को लेकर अलग-अलग समय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। फुल्लीडुमर थाने पर थानाध्यक्ष बबलू कुमार एवं राजस्व कर्मचारी अमित कुमार ने भितिया पंचायत के चंगाखाँर के नरेश दास एवं लालू दास के बीच चल रहे जमीन विवाद को दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले का निष्पादन कर दिया। जबकि खेसर थाने पर एक भी मामला सामने नहीं आया।