बहादुरपुर: बहादुरपुर में जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 का समापन कार्यक्रम का हुआ आयोजन, कलेक्टर और विधायक रहे मौजूद
ग्राम पंचायत बहादुरपुर में मंगलवार को जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशासन ने मंगलवार को शाम लगभग 7:30 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे इस दौरान उन्होंने कहा कि अभियान का समापन अंत नहीं, बल्कि जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता का नया संकल्प है।