बहराइच: बुद्ध रिसोर्ट के पास हुआ दर्दनाक हादसा, कार ने बाइक सवार को मारी ठोकर, बाइक सवार की हुई मौत
बहराइच जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बुद्ध रिसोर्ट के पास मंगलवार शाम को कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार बृजेश कुमार पाठक (हुसैनपुर निवासी) गंभीर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, परिजनों को सूचना दी गई। चालक अज्ञात है। यातायात सुचारू है। पुलिस जांच में जुट गई है।