बहराइच: कल्पीपारा फील्ड हॉस्टल में जनपद सिंचाई बंधु की बैठक संपन्न, उपाध्यक्ष ने संबंधितों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
कल्पीपारा कॉलोनी स्थित सिंचाई विभाग के फील्ड हॉस्टल में जनपद सिंचाई बंधु की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में उपाध्यक्ष द्वारा सभी संबंधितों को आवश्यकता दिशा निर्देश दिए गए हैं। साथ ही साथ उपाध्यक्ष सिंचाई बंधु राघवेंद्र प्रताप सिंह ने निर्देश दिया है कि सभी नहरों का संचालन का टेल फीड करते हुए किया जाए ताकि किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो सके।