बहराइच के थाना कोतवाली देहात परिसर में मंगलवार शाम को शांति समिति की बैठक हुई। आगामी त्योहार महाशिवरात्रि और रमजान के मद्देनजर बैठक में सभी को प्राप्त आदेश-निर्देशों से अवगत कराया गया। पुलिस और प्रशासन ने शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इस दौरान संबंधित लोग मौजूद रहे।