सुसनेर: NH-कीटखेड़ी जोड़ के पास कार और ट्रक की टक्कर में 3 लोग घायल, झालावाड़ रेफर, पुलिस ने शुरू की जांच
शनिवार दोपहर 12 बजे उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे पर किटखेड़ी जोड़ के समीप अल्टो कार व ट्रक की जोरदार भिंड़त हो गई। कार में सवार 1 ही परिवार के 3 सदस्य घायल हो गए। घायलों को पुराना बस स्टेण्ड स्थित शा. सिविल अस्पताल में इलाज के बाद झालावाड़ रेफर किया गया है। इस हादसे में मोनिका पिता, शानू व धीरज घायल हो गए। TI अक्षय सिंह बेस मौके पर पहुंचे और जांच शूरू की है।