काको: रामदानी: घरेलू विवाद में व्यक्ति ने खाया सल्फास, पीएमसीएच रेफर
Kako, Jehanabad | May 23, 2026 जहानाबाद के रमदानी निवासी 55 वर्षीय वीरेंद्र यादव ने घरेलू आपसी विवाद और गुस्से में कथित तौर पर सल्फास खा लिया। कुछ देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।