जमुई: कागेश्वर चौक के पास दो बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, शव का सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Jun 14, 2026 कागेश्वर चौक के पास तेज रफ्तार दो बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में घायल हुए बाइक सवार एक व्यक्ति की इलाज के दौरान शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि जमुई के एक नीचे क्लीनिक में मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उसके बाद पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृतक व्यक्ति के शव का रविवार की दोपहर 12:30 बजे सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।