कटनी नगर: माधव नगर थाना क्षेत्र की दाल मिल में एक महिला मजदूर की मशीन की चपेट में आने से मौत
कटनी के माधव नगर थाना क्षेत्र की नारायण प्रोडक्ट दाल मिल में शनिवार सुबह मशीन की चपेट में आने से 28 वर्षीय मजदूर प्रियंका यादव की मौत हो गई। मृतका के तीन नाबालिग बच्चे हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद मिल मालिक शव घर छोड़कर चला गया और कोई आर्थिक सहायता नहीं दी। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने से अंतिम संस्कार के लिए भी पैसे नहीं हैं।