मानपुर: सिगुड़ी के कुएं में वृद्ध महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
Manpur, Umaria | May 15, 2026 मानपुर के सिगड़ी स्थित एक कुएं मे वृद्ध महिला कलावती पटेल पति स्व.रामसुवांश पटेल निवासी सिगुड़ी का उतरता हुआ शव मिला है।मामले की सूचना पर पहुंची थाना मानपुर पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को पीएम के लिए सीएससी मानपुर भेजवाया और मामले मे BNSS की धारा 194 के तहत मर्ग कायम की है।वही प्रथम दृष्टया महिला की कुएं के पानी मे डूब जाने से मौत की आशंका जताई गई है।