दमोह: खमरगौर गांव में किसानों से धोखाधड़ी, अनाज और नकद लेकर व्यापारी हुआ गायब, पीड़ित पहुंचे कलेक्ट्रेट
Damoh, Damoh | May 26, 2026 दमोह जिले के खमरगौर गांव में एक कथित व्यापारी कई किसानों को चपत लगाकर फ़रार हो गया,आरोपी ने कई किसानों का अनाज खरीदा और कुछ लोगो से नकद रुपये भी लिए और लाखो की धोखाधड़ी कर गांव छोड़कर गायब हो गयादर्जनों की संख्या में पीड़ित किसान आज दमोह कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और जनसुनवाई में दमोह कलेक्टर को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई