चौरई: चौरई में विद्यारंभ कार्यक्रम आयोजित, प्राथमिक शिक्षा में प्रवेश के लिए बच्चों को प्रमाण पत्र दिया गया
चौरई। नगर के वार्ड क्रमांक 4 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आज महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विद्यारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी में औपचारिक शिक्षा प्राप्त कर चुके एवं 5 वर्ष पूर्ण कर चुके बच्चों को प्राथमिक शिक्षा में प्रवेश के लिए प्रमाण पत्र वितरित किए गए।