ऊंचाहार: आइमा जहनियां गाँव में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के आइमा जहनियां गाँव निवासी संदीप पाल बुधवार की शाम,गाँव के पास मवेशी चराने गया हुआ था, इसी दौरान तेज बारिश होने लगी, जिससे बचने के लिए वो पेड़ की तरफ जाने लगा, तभी वो आकाशीय बिजली गिरने की चपेट में आ गया, काफी देर बाद जानकारी होने पर परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।