मंझिआंव: विद्यालय में शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, नामजद आरोपी हुए गिरफ्तार
मझिआंव थाना क्षेत्र के ऊंचरी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में महिला सहायक शिक्षिका के साथ कथित अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी योगेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया। मामले में मझिआंव थाना कांड संख्या 87/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई