सूरजगढ़: कजरा पुलिस ने उरैन गांव से NBW वारंटी को किया गिरफ्तार, पेशी के लिए शेखपुरा कोर्ट भेजा
कजरा पुलिस ने उरैन गांव से एक NBW वारंटी को गिरफ्तार कर बुधवार पूर्वाह्न 11:30 बजे उसे कजरा थाना से पेशी के लिए शेखपुरा कोर्ट भेजा है. पुलिस के मुताबिक मामले में उरैन गांव के रहने वाले अली खान के पुत्र मोहम्मद साहिल को गिरफ्तार किया गया है. उसके खिलाफ शेखपुरा कोर्ट द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया है.