श्रावण सोमवार पर मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने लिया जायजा।
#देवरिया। श्रावण सोमवार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर ने सोमवार को मदनपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध महेन्द्रनाथ मंदिर और रुद्रपुर क्षेत्र के दुग्धेश्वर नाथ मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
एसपी ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवेश-निकास, बैरिकेडिंग, पार्किंग और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं से विनम्र व्यवहार, संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं पर नजर रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के साथ यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर राजेश चतुर्वेदी, प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर कल्याण सिंह सागर समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
देवरिया पुलिस ने श्रावण सोमवार के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ाई है।
#deorianews #deoriaup52
Barhaj, Deoria | Aug 24, 2026