मंडला: विश्व धरोहर दिवस पर छात्रों ने जाना इतिहास का महत्व, पुरातत्व संग्रहालय का किया शैक्षणिक भ्रमण
Mandla, Mandla | Apr 18, 2026 18 अप्रेल को विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर चार बजे सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने शासकीय पुरातत्व संग्रहालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों को जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों, जिले के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों, प्राचीन ताम्रपत्रों, स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों को देखा।