घाघरा: कोडले गांव में ऑल बॉक्साइट माइन्स जन अधिकार संघर्ष समिति गुमला की हुई बैठक
Ghaghra, Gumla | Dec 22, 2024 ऑल बॉक्साइट माइन्स जन अधिकार संघर्ष समिति गुमला की बैठक कोडले गांव में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शिवकुमार भगत उर्फ टुनटुन ने किया। बैठक में खनन प्रभावित क्षेत्र घाघरा पाठ, घुघरू पाठ, बीरोपानी व डेम्बाडीह सहित कई गांव के लोग मौजूद रहे। इस दौरान निर्णय लिया गया कि जनवरी के पहले सप्ताह से बीमरला माइंस का ट्रांसपोर्टिंग व खनन कार्य पूरी तरह से बंद रहेगा।