घाघरा: आरंगी गांव में टेंपो और मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल, गुमला रेफर
Ghaghra, Gumla | Dec 21, 2024 घाघरा थाना क्षेत्र के आरंगी गांव में मोटरसाइकिल और टेंपो के सीधी टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कुहिपाट डिपाटोली निवासी संदीप उरांव और मनीष उरांव के नाम शामिल है। घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज हेतु दोनों को गुमला रेफर कर दिया।