घाघरा: घाघरा के सिकवार टोंगरी और सिकवार डैम में पिकनिक स्पॉट के लिए भीड़, ग्रामीणों ने स्थल विकास की मांग की
Ghaghra, Gumla | Dec 22, 2024 नव वर्ष पर बाहे फैला कर सैलानियों का इंतजार कर रहा है घाघरा प्रखंड का विख्यात पिकनिक स्पॉट सिकवार टोंगरी,डैम मुख्यालय से महज 2 किलोमीटर दूर सिकवार टोंगरी और डैम अपने मनमोहन छटाओं से लोगों को आकर्षित कर रहा है। प्राकृतिक वादियों से परिपूर्ण सिकवार पहाड़ पर नव वर्ष में लोग पिकनिक का लुफ्त उठाने आते हैं। लेकिन पर्यटन विभाग के दिल में आज तक जगह नहीं बन सका है।