घाघरा: चुंदरी गांव में समिति ने पौष जतरा का आयोजन किया, हजारों लोग हुए शामिल
Ghaghra, Gumla | Dec 22, 2024 घाघरा प्रखंड के चुंदरी गांव में समिति द्वारा पौष जतरा का आयोजन किया गया। वही पहान पुजार विष्णु उरांव,सुसार और ग्रामीणों द्वारा अड़िया देवता और देवरिया का पूजा किया गया। इसके उपरांत पौष जतरा का उद्घाटन मुखिया विनीता कुमारी द्वारा फीता काटकर किया गया।जतरा में खिलौने मिठाई की दुकानें सजी। जहां बच्चों ने जमकर लुप्त उठाया।