हथुआ: अधिवक्ता आनंद राय के निधन पर शोकसभा, बार एसोसिएशन के साथियों ने दी श्रद्धांजलि
मीरगंज निवासी अधिवक्ता आनंद राय के अचानक हृदयगति रुकने से निधन के बाद सोमवार दोपहर 1 बजे अधिवक्ताओं ने शोकसभा का आयोजन किया। इस दौरान साथियों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि आनंद राय एक सरल, मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ अधिवक्ता थे। उनके निधन से अधिवक्ता समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।