महावन: राया में खाद विभाग ने दूध के टैंकर पर मारा छापा, 2000 लीटर संदिग्ध दूध किया नष्ट
मथुरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को राया रेलवे फाटक पर दूध से भरे टैंकर की जांच की। टैंकर में करीब 2000 लीटर दूध मिला। जांच के दौरान दूध में स्टार्च की मौजूदगी और फैट की मात्रा कम पाई गई। इसके बाद दूध का नमूना लेकर जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया। गुणवत्ता नहीं पाए जाने पर दूध को नष्ट कर दिया गया