इटवा: बडुइया गांव के पास बुढ़ी राप्ती नदी में मिली मां और उसके 2 मासूम बच्चों की लाश, जांच में जुटी पुलिस
कठेला समय माता थाना क्षेत्र के बडुइया गांव के पास बुढ़ी राप्ती नदी में शनिवार सुबह 6 बजे मां समेत उसके दो मासूम बच्चों की उतराती हुई लाश मिली है। लाश की पहचान बडुइया गांव निवासी माया 28 वर्ष, मोनिका 6 वर्ष, शिवांश 2 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।