लालगंज: हलिया बाजार चौक सहित 16 स्थानों से ताजिया जुलूस कर्बला के लिए रवाना, सुरक्षा में एसडीएम और सीओ के साथ पुलिस तैनात रही
मोहर्रम के अवसर पर शुक्रवार दोपहर बाद करीब 3:00 बजे हलिया बाजार चौक सहित हलिया क्षेत्र के 16 स्थानों से ताजिया जुलूस कर्बला के लिए रवाना हुआ। पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल के बीच "या हुसैन" की सदाएं गूंजती रही। इस दौरान कंधों पर ताजिया उठाकर मातमी जुलूस में शामिल बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पुलिस प्रशासन पूरे मार्ग पर मुस्तैद रहा।