अररिया: चनरर्दय गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, तीन लोग हुए घायल
Araria, Araria | Jan 15, 2025 अररिया आरएस थाना क्षेत्र के चनरर्दय गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में बुधवार को शाम 7:30 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल तीनों लोगों का इलाज किया जा रहा है.