अररिया: कुर्सेल गांव में घरेलू विवाद के चलते एक किशोरी ने खाया कीटनाशक, इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 15, 2025 जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के कुर्सेल गांव वार्ड संख्या 02 में घरेलू विवाद एक किशोरी ने किटनाषक दवाई खा ली, जिसके बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसे परिजनों के द्वारा बुधवार को शाम 5 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में किशोरी का इलाज किया जा रहा है. वहीं किशोरी कुर्सेल गांव वार्ड संख्या 02 निवासी बताई जा रही है.