अररिया: कलियागंज काली मंदिर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत
Araria, Araria | Jan 15, 2025 अररिया बहादुरगंज मार्ग में कलियागंज काली मंदिर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया . जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल बाइक सवार का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था.