अररिया: शहर के धरना स्थल पर किसानों ने ट्रैक्टर से अवैध वसूली और खाद की कालाबाजारी के खिलाफ किया प्रदर्शन
Araria, Araria | Jan 15, 2025 अररिया कचहरी स्थित धरना स्थल पर आज सैकड़ों किसानों ने * खाद की कालाबाजारी और ट्रैक्टर जब्ती के जरिए अवैध वसूली के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह धरना अररिया किसान मंच, अररिया ट्रैक्टर ओनर्स एसोसिएशनऔर अररिया का मुद्दा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माग की ।