इकौना: मूसलाधार बारिश के चलते पानी में डूब गया गिलौला बाजार का मुख्य मार्ग, पैदल चलने वाले राहगीरों की बढ़ी परेशानी
मूसलाधार बारिश के चलते पानी में गिलौला बाजार का मुख्य मार्ग डूब गया है, जिसके चलते जहां पैदल चलने वाले राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गयीं हैं, तो वहीं वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है। दरअसल जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के चलते बरसात में जो पानी है वह सड़क पर इकट्ठा हो जाता है, वहीं तेज बारिश होने के चलते मुख्य मार्ग पानी मे डूब गया है।